बच्चों का पेट कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 11:45

बच्चों को अक्सर रहती है कब्ज, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत :-

दूध, दही, छाछ

छोटे बच्चों को कब्ज की समस्या होने पर दूध के अलावा दही और छाछ भी पीने के लिए दे सकते हैं।

हींग
बेशक इसकी सुगंध भूख बढ़ाती है लेकिन यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है। यह लिवर को मजबूत करता है। बच्चों को कब्ज से निजात दिलाने के लिए थोड़ी मात्रा में हींग को पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बनाए और उनकी नाभि में लगा दें।

सेब
बच्‍चों में भी फाइबर की कमी के कारण कब्‍ज हो सकती है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर या‍नी पेक्टिन कब्‍ज के इलाज में लाभकारी होता है। ऐसे में आप उन्हें सेब खाने को दें। अगर वो सेब नहीं खा रहे हैं तो उन्हें जूस पिला सकते हैं। इसी तरह आप अनार भी खिला सकते हैं।

पिंडलियों को दबाएं
बच्चे को कब्ज की समस्या से निजात दिलाने के लिए आप उनके दोनों पैरों की पिंडलियों को दबाएं। इससे लाभ मिलेगा।

गुलकंद
गुलकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। गुलकंद का सेवन करने से पाचन बेहतर होगा और कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी। क्योंकि यह आंतों में हेल्पफुल गट बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। बच्चे को कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1-2 चम्मच गुलकंद खिलाएं।

पंचामत जूस
बच्चे को कब्ज से राहत दिलाने के लिए पंचामृत जूस का भी सेवन करा सकते हैं। पंचामृत जूस अनार, लौकी, सेब, गाजर और चुकंदर से मिलाकर बनता है। आप जूस निकाल कर शिशु को भी दे सकते हैं। दिन में दूध की बोतल में एक बार पंचामृत जूस पिलाने से कब्‍ज ठीक हो जाता है।

औषधियां
बच्चों को कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए अरविंद आसव, अभयारिष्ट, पूर्नवाना और कुमार आसव का भी सेवन करा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info